desi shayari

शनिवार, 23 सितंबर 2017

तन की खूबसूरती एक भ्रम है- अनमोल वचन




1.तन की खूबसूरती एक "भ्रम" है। सबसे खूबसूरत आपकी "वाणी" है। चाहे तो दिल "जीत" ले, चाहे तो दिल "चीर" दे"।

▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬


2.इन्सान सब कुछ कॉपी कर सकता है। लेकिन किस्मत और नसीब नही। "श्रेय" मिले न मिले, अपना "श्रेष्ठ" देना कभी बंद न करें।

▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬


3.रोटी कमाना बड़ी बात नही है। परिवार के साथ बैठकर "खाना" बड़ी बात है। अपने वो नही होते जो, "तस्वीर" में साथ खड़े होते हैं। अपने वो होते हैं जो,"तकलीफ" में साथ खड़े होते हैं।


▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬


4."प्रेम" या "सम्मान" का भाव सिर्फ उन्हीं के प्रति रखिएगा। "जो आपके "मन" की भावनाओं को समझते हैं। "कहते है कि, जलो वहाँ , जहाँ जरूरत हो। "उजालों" में "चिरागों" के मायने नहीं होते।


▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬


5.श्रीकृष्ण भगवान कहते हैं :- कभी किसी के चहरे को मत देखो बल्कि उसके मन को देखो, क्योंकि अगर सफेद रंग में वफा होती, तो नमक जख्मों की दवा होती। जैसे-जैसे नाम आपका ऊंचा होता है, वैसे-वैसे शांत रहना सीखिए। क्योंकि आवाज हमेशा सिक्के ही करते है, नोटों को कभी बजते नहीं देखा।


▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬


6.हर व्यक्ति को "परमात्मा" सुबह दो रास्ते देता है। उठिए और अपने मनचाहे सपने पूरे कीजिये, सोते रहिये और अपने मन चाहे सपने देखते रहिये। जिन्दगी आपकी फैसला आपका।


▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें